एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुणे में कोविड-19 के 4,093 नए मामले, 85 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दिन में कोविड-19 के 4,093 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 2,44,516 हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुणे में कोविड-19 के 4,093 नए मामले, 85 मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 19 सितंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दिन में कोविड-19 के 4,093 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 2,44,516 हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए।

यह भी पढ़े | Agriculture Reform Bill 2020: कांग्रेस नेता का दावा, कृषि विधेयक कॉर्पोरेट संस्कृति को बढ़ावा देगा.

उन्होंने बताया कि 85 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,536 हो गई।

अधिकारियों ने कहा, “संक्रमण के 4,093 नए मामलों में से 1,893 मरीज पुणे नगर निगम(पीएमसी) क्षेत्र में मिले। पुणे नगर निगम क्षेत्र में अब तक कुल 1,27,423 मामले सामने आए हैं।”

यह भी पढ़े | Sardar Tara Singh Passes Away: पूर्व बीजेपी विधायक सरदार तारा सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा, मुंबई के लीलावती अस्पताल में ली अंतिम सांस.

अधिकारी ने कहा कि पिंपरी चिंचवाड़ में संक्रमण के 843 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमण के मामले 68,493 हो गए हैं।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, सिविल अस्पताल और पुणे छावनी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में संक्रमण के मामले बढ़कर 47,654 हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).