विदेश की खबरें | चीन में कोरोना के 37 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 25 मामले देश की राजधानी बीजिंग से हैं।

बीजिंग, 19 जून चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 25 मामले देश की राजधानी बीजिंग से हैं।

राजधानी में अभी 183 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है और सरकार ने यहां कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़े | क्या सच में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फाॅर्स ने अपने कर्मचारियों को दिया फोन से तुरंत कुछ ऐप हटाने का आदेश, जानें वायरल हो रहे मैसेज का सच.

इस बीच चीनी विषाणु वैज्ञानिकों ने कहा है कि संभव है कि राजधानी में नए मामले यूरोप से आए हों।

सरकार द्वारा संचालित ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी विज्ञान संबंधी एक प्रारंभिक सर्वेक्षण से पता चलता है कि बीजिंग के शिनफादी थोक बाजार में मिला कोरोना वायरस यूरोप से आया था।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारतीय सेना के 10 जवानों के अगवा करने की खबरों के बीच चीन ने कहा- हमने नहीं पकड़ा भारत का एक भी जवान.

चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र में प्रमुख महामारी विज्ञान विशेषज्ञ वू ज़ुनयू ने मीडिया से कहा कि बीजिंग के निष्कर्षों ने हमें पिछले साल वुहान में कोविड​​-19 के पहले प्रकोप की याद दिला दी जो ‘सीफूड’ बाजार में सामने आया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पहले ही चीनी अधिकारियों के दावों पर सवाल उठाया है कि शिनफादी में मिला वायरस कथित तौर पर यूरोप में उत्पन्न हुआ था। संगठन का कहना है कि इस दावे की पुष्टि करने के लिए कोई सबूत नहीं है।

इससे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयेाग (एनएचसी) ने बताया कि देश में बृहस्पतिवार को सामने आए 37 नए मामलों में से 28 घरेलू स्तर पर फैले मामले हैं। इसके अलावा विदेश से आए चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं पांच लोग बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Lord's Stadium Pitch Report: लॉर्ड्स में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या इंग्लैंड के गेंदबाजों का होगा बोलबाला? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sonam Wangchuk's Health Update: सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली HC पहुंचीं पत्नी गीतांजलि, कहा- 'सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं, कहीं और करें शिफ्ट'

NEET UG Re-Exam 2026 Results: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट पर विवाद, छात्रों ने लगाया अंकों में गड़बड़ी का आरोप; फर्जी और AI जनरेटेड OMR शीट मामले में NTA ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

India vs England 3rd ODI Match Preview: लॉर्ड्स में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच निर्णायक वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स