देश की खबरें | दिल्ली के छतरपुर में 36 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर मृत मिला

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर का शव बृहस्पतिवार की सुबह उसके घर से बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर गोली लगने के निशान है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान संजीव सेजवाल (36) के तौर पर हुई है जो लाडो सराय का रहने वाला था और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि उन्हें तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर एक महिला ने फोन किया, जिसने बताया कि छतरपुर के राजपुर जेएमडी एस्टेट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर सेजवाल ने खुद को गोली मार ली है।

उन्होंने बताया कि सेजवाल बुधवार रात करीब नौ बजे फ्लैट पर आये थे। उसके साथ कुछ और भी लोग थे और वे पार्टी कर रहे थे।

अवर पुलिस उपायक्त (दक्षिण) मंधावा हर्ष वर्धन ने बताया, ‘‘सेजवाल मृत मिला और मौके से रिवाल्वर भी बरामद की गई है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच पूरी हो चुकी है।हम मामले की सभी कोण से जांच कर रहे हैं।’’

पुलिस ने बताया कि सेजवाल के परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। उनके सिर में गोली लगने का निशान था। मौके से कोई नोट नहीं मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)