स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्राहम स्टुअर्ट ने कहा कि परिवहन मंत्री ने उन्हें बताया कि दोनों जहाजों पर चालक दल के 37 सदस्य सवार थे तथा उनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘दोनों जहाजों के चालक दल के अन्य 36 सदस्य सुरक्षित हैं और उनके बारे में जानकारी मिल गई है।’’
जहाज निगरानी साइट वेसलफाइंडर के अनुसार, अमेरिकी ध्वज वाहक रासायनिक और तेल उत्पाद टैंकर एम.वी. स्टेना इमैक्युलेट यूनान से रवाना होकर सोमवार सुबह ग्रिम्सबी बंदरगाह के पास लंगर डाले खड़ा था। पुर्तगाल ध्वज वाहक मालवाहक जहाज सोलोंग स्कॉटलैंड के ग्रेंजमाउथ से नीदरलैंड के रॉटरडैम जा रहा था।
स्टेना इमैक्युलेट का संचालन करने वाली अमेरिका स्थित समुद्री प्रबंधन कंपनी क्राउली ने कहा कि कंटेनर जहाज के टैंकर से टकराने पर “जेट-ए1 ईंधन युक्त कार्गो टैंक फट गया”, जिससे आग लग गई और “जहाज पर कई विस्फोट हुए”, जिससे ईंधन समुद्र में फैल गया।
इसने कहा कि टैंकर पर सवार सभी 23 नाविक सुरक्षित हैं और उनके बारे में जानकारी मिल गई है।
स्टेना इमैक्युलेट अमेरिकी सरकार के टैंकर सुरक्षा कार्यक्रम का हिस्सा है, जो वाणिज्यिक जहाजों का एक समूह है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर सेना के लिए ईंधन ले जाने के लिए अनुबंधित किया जा सकता है।
एपी अमित नरेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY