इंदौर (मध्यप्रदेश), 13 सितंबर देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 351 नये मामले सामने आये हैं जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है । अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले साढ़े पांच महीने में यह पहला मौका है जब एक दिन में इतनी बड़ी तादाद में नये मामले सामने आये हैं ।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सत्यालता गांव में पुल बनने से लोग खुश : 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि 351 नये मामलों के साथ ही जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 16,782 हो गयी है, जिसमें से 458 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में महामारी के मरीजों की मृत्यु दर 2.73 फीसद के स्तर पर है जो 1.65 प्रतिशत के मौजूदा राष्ट्रीय औसत के मुकाबले अधिक है।
यह भी पढ़े | Delhi Metro Updates: राजधानी दिल्ली में मेट्रो ओपन होने से यात्री खुश, बसों की भागदौड़ से बच रहे लोग.
अधिकारियों ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाररत मरीजों की संख्या बढ़कर 5,011 पर पहुंच गयी है। इनमें घरों में पृथक-वास में रखे गये मरीज भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 11,313 लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं ।
उन्होंने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार अगस्त से तेज होनी शुरू हुई और यह सिलसिला सितंबर में भी जारी है।
उल्लेखनीय है कि जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY