देश की खबरें | 'नायकन' के 35 साल बाद कमल हासन और मणिरत्नम फिर साथ आए

(फोटो के साथ)

चेन्नई, 23 मई सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेता कमल हासन और निर्देशक मणिरत्नम 35 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इतने अर्से बाद साथ आने को लेकर हासन का कहना है कि समय बहुत तेजी से आगे बढ़ गया।

वहीं निर्देशक मणिरत्नम की इच्छा है कि वह उनके (हासन के) साथ हर फिल्म में काम करें क्योंकि दोनों की दोस्ती उनकी युवावस्था से चली आ रही है।

कमल हासन और मणिरत्नम 'नायकन' के 35 साल बाद फिर साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म जगत की इन दो महान शख्सियतों ने बीते दशकों को याद याद किया।

मणिरत्नम की आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' में कमल हासन अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म वर्ष 1987 की तमिल फिल्म का अगला भाग है, जिसमें एक ऐसे व्यक्ति के जीवन को दिखाया गया है जो मुंबई की झुग्गियों से निकलकर एक डॉन बन जाता है।

भारत में इस शैली की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जाने वाली 'नायकन' ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते तथा 1988 में इसे भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में ऑस्कर पुरस्कार समारोह के लिए भेजा गया था।

अब 'ठग लाइफ' में कमल हासन ने 'नायकन' के अपने उसी किरदार को निभाया है। फिल्म में कमल के किरदार का नाम शक्तिवेल नायकर है।

'ठग लाइफ' बनाने का विचार हासन को आया था, जिन्होंने बाद में मणिरत्नम के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी और फिल्म के निर्देशन के लिए मणिरत्नम को चुना।

दोनों को साथ काम करने के लिए इतना लंबा इंतजार करना पड़ा, इस पर मणिरत्नम ने कहा कि वह जब भी किसी फिल्म पर काम करना शुरू करते हैं तो उसमें कमल हासन को लेना चाहते हैं।

मणिरत्नम (68) ने 'पीटीआई-' के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैंने अब तक जो भी फिल्म बनाई हैं, मैं चाहता था कि कमल उसमें काम करें। इसलिए मैं खुश हूं कि आखिरकार, मैं एक ऐसी फिल्म कर रहा हूं जिसमें कमल अभिनय कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि मैं फिल्म बनाऊं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)