देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 2017 से 33 लोगों की डूबने से मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 23 अगस्त हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 2017 से 33 लोगों की डूबने से मौत हो गयी। जिले के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि 2018 में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हुई। वर्ष 2017 और 2019 में आठ-आठ लोगों की और इस साल चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट.

उन्होंने बताया कि 33 लोगों में 31 पुरूष और दो महिलाएं थीं। इनमें से अधिकतर लोगों की मौत जिले के विभिन्न भागों में मॉनसून के दौरान विभिन्न नदियों और बरसाती नाले में डूबने से हुई ।

अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर प्रभाग में डूबने से नौ लोगों की मौत हुई। जयसिंहपुर में छह, धर्मशाला में पांच, बैजनाथ और नगरोटा बगवां में चार-चार, देहरा में तीन और कांगड़ा तथा धीरा में एक -एक व्यक्ति की मौत हुई ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का बढाया हौसला, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां.

उन्होंने बताया कि 29 लोगों के परिवारों को 1.16 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है।

डूबने के कारण हुई मौत के मामले में मौजूदा नीति के तहत परिजन को चार लाख रुपये दिए जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)