देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 30,548 नए मामले, 435 और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 नवम्बर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 30,548 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 88,45,127 हो गए। वहीं इनमें से 82,49,579 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 435 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,30,070 हो गई।

यह भी पढ़े | Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार आज 7वीं बार लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह, जेपी नड्डा होंगे शामिल.

देश में लगातार छह दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। अभी 4,65,478 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.26 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार देश में 82,49,579 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.27 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Gujarati New Year 2020: प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती नव वर्ष पर लोगों को दी बधाई, स्वास्थ्य-समृद्धि और खुशियों की कामना की.

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 15 नवम्बर तक कुल 12,56,98,525 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 8,61,706 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)