एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडू में कोरोना वायरस संक्रमण से 30 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 30 और लोगों की मौत दर्ज की गई जिसके बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 397 पहुंच गया। इसके अलावा राज्य में 1,986 नए मामले सामने आए।

देश की खबरें | तमिलनाडू में कोरोना वायरस संक्रमण से 30 और लोगों की मौत
जियो

चेन्नई, 13 जून तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 30 और लोगों की मौत दर्ज की गई जिसके बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 397 पहुंच गया। इसके अलावा राज्य में 1,986 नए मामले सामने आए।

राज्य में अलग-अलग दिनों में हुई 30 लोगों की मौत को शनिवार को दर्ज किया गया। यह एक दिन में दर्ज की गई सर्वाधिक मृतक संख्या है।

यह भी पढ़े | कोरोना के राजस्थान में 333 नए मरीज पाए गए, 10 की मौत: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शनिवार को सामने आए 1,986 नए मामलों में से 13 लोग विदेशों से लौटकर आए हैं। शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 1,362 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है।

नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 42,687 मामले पहुंच गए हैं जिनमें से 30,44 मामले राज्य की राजधानी चेन्नई में पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 200 ‘सुरक्षित घर’ बनाएगी बंगाल सरकार.

राज्य में अब तक 23,409 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 18,878 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में संक्रमण के नए मामलों में 1,477 चेन्नई से है जिसके बाद राज्य की राजधानी में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 28,924 पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).