देश की खबरें | 30 अगस्त : दारा शिकोह को औरंगजेब ने दिल्ली के तख्त के लिए मौत के घाट उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा भाई को मौत के घाट उतारने की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह को 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने मौत के घाट उतार दिया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा भाई को मौत के घाट उतारने की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह को 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने मौत के घाट उतार दिया था।

दारा शिकोह को 1633 में युवराज बनाया गया था और शाहजहां उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे, जो दारा के अन्य भाइयों को कुबूल नहीं था लिहाजा शाहजहाँ के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दिल्ली में दारा की हत्या करवा दी।

यह भी पढ़े | Delhi Metro to Resume Services: 7 सितंबर से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो, सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताई खुशी.

देश दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Unlock 4 Guidelines: अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी, मेट्रो ट्रेन, ओपन थियेटर्स, अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं, धार्मिक आयोजनों को मंजूरी- यहां चेक करें पूरी लिस्ट.

1559 : अकबर के पुत्र एवं मुग़ल वंश के शासक जहाँगीर "सलीम" का जन्म।

1659 : दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली में हत्या करवा दी।

1888 : भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म।

1928 : द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।

1951 फिलिपीन और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1984 : अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।

1991 : अजरबैजान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

2003 : रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे।

2007 : जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।

2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त किया।

2018 : भारतीय हॉकी टीम जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर। टीम ने 2020 के तोक्यो ओलंपिक खेलों में सीधे प्रवेश का मौका भी गंवाया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\