जरुरी जानकारी | भारत बांड ईटीएफ की दूसरी किस्त अभिदान के लिये 14 जुलाई को आएगी

नयी दिल्ली, 29 जून भारत बांड ईटीएफ की दूसरी किस्त 14 जुलाई को अभिदान के लिये खुलेगी। इसके जरिये सरकार की 14,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है।

एडेलवाइस एएमसी (संपत्ति प्रबंधन कंपनी) ने कहा कि भारत बांड ईटीएफ के लिये अभिदान 17 जुलाई को बंद होगा।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राहुल गांधी पर वार, कहा- विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त.

इससे पहले दिसंबर 2019 में ईटीएफ की सफल शुरूआती श्रृंखला पेश की गयी थी। इसके जरिये 12,400 करोड़ रुपये जुटायी गयी थी।

एडेलवाइस एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने मई में कहा था कि वह जुलाई में 14,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिये दो नई श्रृंखलाओं के साथ भारत बांड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) की दूसरी किस्त लाएगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्‍टर की सलाह.

दो नई ईटीएफ श्रृंखला के जरिये एडलवाइस म्यूचुअल फंड ने 3,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव किया है। इसमें बाजार मांग के आधार पर 11,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बोली रखने का विकल्प रखा गया है।

दोनों नई श्रृंखला अप्रैल 2025 और अप्रैल 2031 में परिपक्व होगी।

भारत बांड ईटीएफ कार्यक्रम सरकार की पहल है और एडलवाइस एएमसी को उत्पाद की डिजाइन तैयार करने और उसके प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)