देश की खबरें | सूरत में कोरोना के 289 नए मामले सामने आए, छह मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूरत में मंगलवार को कोरोना वायरस के 289 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,401 हो गयी। नए मामलों की यह संख्या गुजरात के किसी भी जिले से अधिक है।
सूरत, एक सितंबर सूरत में मंगलवार को कोरोना वायरस के 289 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,401 हो गयी। नए मामलों की यह संख्या गुजरात के किसी भी जिले से अधिक है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि सूरत में छह और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 818 हो गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत हुयी है।
विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सूरत में 251 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद यहां स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 17,546 हो गयी है।
सूरत के 289 नए मामलों में से 174 शहर से हैं और शेष 115 मामले ग्रामीण क्षेत्रों में दर्ज किए गए हैं।
सूरत नगर निगम के अनुसार उसकी स्वास्थ्य टीमों ने अब तक उन इलाकों में 7.72 लाख लोगों का सर्वेक्षण किया है जहां से कोविड-19 मामले सामने आए हैं।
शहर के कटारगाम इलाके में अब तक सबसे अधिक 3,125 मामले सामने आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)