एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के सबसे कम 28,204 नए मामले

भारत में 147 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 28,204 नए मामले सामने आए हैं. देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,98,158 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या 139 दिन बाद सबसे कम 3,88,508 हुई.

COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के सबसे कम 28,204 नए मामले
COVID-19 | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त : भारत में 147 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 28,204 नए मामले सामने आए हैं. देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,98,158 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या 139 दिन बाद सबसे कम 3,88,508 हुई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.45 प्रतिशत हो गई है, जो अभी तक की सर्वाधिक दर है.

देश में संक्रमण से 373 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,682 हो गई है. अभी 3,19,98,158 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है ,जो कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 13,680 की कमी आई है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Vaccine Update: देश में कोविड-19 रोधी टीके की 51 करोड़ से अधिक खुराक दी गई- सरकार

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए. देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2021 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).