कन्नूर, 18 जून केरल में कोविड-19 से बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग के 28 साल के एक कर्मी की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 21 हो गई।
एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सुनील के पी कन्नूर जिले के मट्टानूर आबकारी कार्यालय से संबद्ध था। उसकी मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। दो दिन पहले कोरोना वायरस से उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
यह भी पढ़े | कोरोना के नेपाल में पिछले 24 घंटे में 671 नए मरीज पाए गए: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि सुनील की मौत के बाद मट्टानूर आबकारी कार्यालय को बंद कर दिया गया है और इससे संबद्ध कम से कम 18 कर्मियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है। सुनील उस दल का हिस्सा था जिसने तीन जून को कर्नाटक से अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा था।
अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमलोग चिंतित हैं क्योंकि वह युवा था। हमने उसके परिवार समेत सभी संपर्कों का पता लगाया है और उन लोगों को पृथक-वास में भेज दिया है। कम से कम 18 आबकारी अधिकारी पृथक-वास में हैं।’’
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उस संपर्क का पता लगाने की कोशिश की रही है जिससे सुनील वायरस से संक्रमित हुआ।
पुलिस ने बताया कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए तीन स्तर पर बंद लगा दिया गया है। बृहस्पतिवार तक केरल में कोरोना वायरस से 2,696 लोग संक्रमित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY