देश की खबरें | लद्दाख में कोरोना वायरस के 28 नए मामले, करगिल में खुली पहली आरटीपीसीआर प्रयोगशाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस के 28 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिससे यहां कुल मामले 5840 पहुंच गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लेह, 24 अक्टूबर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस के 28 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिससे यहां कुल मामले 5840 पहुंच गए।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने बुलेटिन में शनिवार को बताया कि लद्दाख में कोरोना वायरस के कारण अबतक 68 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बीते 24 घंटे में 82 और लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद अलग अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। अबतक कुल 4984 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | DIG Chandra Prakash’s Found Dead At Home: डीआईजी चन्द्रप्रकाश की पत्नी ने की आत्महत्या, कोई सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद.

नए मरीजों में से 18 लेह जिले के हैं जबकि 10 करगिल जिले के हैं।

बुलेटिन के मुताबिक 72 मरीजों को लेह में और 10 को करगिल में अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद प्रदेश में कुल 788 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जिनमें 650 लेह में और 138 करगिल में हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई: दुर्गा अष्टमी पर मुंबा देवी मंदिर के बाहर भक्तों ने की प्रार्थना, COVID19 के कारण बंद मंदिर: 24 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच, उपराज्यपाल राज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने शुक्रवार को करगिल जिले के कुर्बाथांग में कोविड-19 अस्पताल में नव स्थापित आरटी पीसीआर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रयोगशाला में एक साथ 96 नमूनों का परीक्षण करने की क्षमता है। यह दिन में 288 नमूनों की जांच कर सकती है।

उपराज्यपाल ने कहा कि यह देश की सबसे उन्नत प्रयोगशालाओं में से एक है जो बायोसेफ्टी स्तर दो से लैस है। यह तकनीक देश के कुछ ही जिलों में उपलब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\