विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 273 नए मामले सामने आए

काठमांडू, 13 जून नेपाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 273 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,335 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।

इन 273 संक्रमितों में 36 महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े | नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपना बताते हुए संविधान में शामिल किया विवादित नक्शा, भारत से तनाव बढ़ना तय.

मंत्रालय ने कहा कि पारसा में 25 वर्षीय व्यक्ति और बारा में पांच वर्षीय बच्चे की संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 18 हो गई है।

बीते 24 घंटे में 36 रोगी ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 913 हो गई है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी कोरोना वायरस से संक्रमित.

देश के विभिन्न अस्पातलों में शनिवार तक 4,404 कोविड-19 रोगियों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि अबतक 127,288 लोगों की कोरोना वायरस जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)