एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पिछले 17 दिनों में जैश, लश्कर और हिजबुल के 27 आतंकी मारे गए: डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि पिछले 17 दिनों में 27 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है, जिसके कारण हताश हो कर आतंकवादी अब निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं।

देश की खबरें | पिछले 17 दिनों में जैश, लश्कर और हिजबुल के 27 आतंकी मारे गए: डीजीपी
जियो

जम्मू, 15 जून जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि पिछले 17 दिनों में 27 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है, जिसके कारण हताश हो कर आतंकवादी अब निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं।

सिंह ने डोडा जिले में संवाददाताओं से कहा,‘‘कश्मीर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने पिछले 16 से 17 दिनों में 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के थे। वे हताश हो कर अब निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, राज्य में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 178 लोगों की मौतें, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4128 पहुंची, 110744 लोग संक्रमित.

डोडा जिले में सुरक्षा समीक्षा बैठक कर रहे डीजीपी ने कहा कि ये आतंकवादी निर्दोष लोगों को मार रहे हैं। इससे न केवल सरकार बल्कि कश्मीर घाटी के लोग भी गुस्से में हैं।

पिछले सप्ताह अनंतनाग जिले में आतंकवादियों द्वारा मारे गए एक कश्मीरी पंडित की हत्या के बारे में पूछे जाने उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए इलाके में रोज गश्त की जाती रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, 178 लोगों की गई जान: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा, ‘‘लोगों में असुरक्षा को लेकर बढ़ रही चिंता का समाधान किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा देना , केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा समीक्षा समिति की समीक्षा पर निर्भर करता है। वे इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं।”

सिंह ने कहा कि डोडा जिले में केवल एक आतंकवादी जीवित है। जल्दी ही हम जिले को उससे मुक्त कर देंगे।

उन्होंने कहा ‘‘शीर्ष कमांडरों सहित कई आतंकी पिछले पांच माह में मारे गए हैं। लेकिन वे (पाकिस्तान) जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).