एजेंसी न्यूज

COVID-19: देश में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले, 402 लोगों की मौत, ओमीक्रोन मरीजों की संख्या 6041 हुई

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,68,50,962 हो गई है. इनमें कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के 6041 मामले भी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली.

COVID-19: देश में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले, 402 लोगों की मौत, ओमीक्रोन मरीजों की संख्या 6041 हुई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी : देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,68,50,962 हो गई है. इनमें कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के 6041 मामले भी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली. संक्रमण से 402 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,85,752 हो गई है. मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अब तक वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 6041 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें शुक्रवार से 5.01 प्रतिशत की वृद्धि आई है.

दैनिक संक्रमण दर 16.66 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 12.84 प्रतिशत है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है जो 223 दिनों में सर्वाधिक है और कुल संक्रमितों का 3.85 प्रतिशत है. स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 94.83 प्रतिशत है. देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें : COVID-19: कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच जम्मू-कश्मीर में सप्ताहांत में फिर से लगेंगे प्रतिबंध

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).