एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 26,567 नए मामले, 385 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में 24 घंटे में करीब पांच महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के 27 हजार से कम नए मामले सामने आए। इसके साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97 लाख के पार चले गए, जिनमें से 91.78 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 26,567 नए मामले, 385 और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ दिसम्बर भारत में 24 घंटे में करीब पांच महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के 27 हजार से कम नए मामले सामने आए। इसके साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97 लाख के पार चले गए, जिनमें से 91.78 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 26,567 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 97,03,770 हो गए। वहीं 385 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,40,958 हो गई।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी: 8 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आंकड़ों के अनुसार देश में 91,78,946 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.59 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी 3,83,866 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.96 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Panchayat Election Results 2020 Live News Updates: 636 जिला परिषद सदस्यों और 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना जारी.

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार सात दिसम्बर तक 14,88,14,055 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,26,399 नमूनों का परीक्षण सोमवार को किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).