देश की खबरें | सूरत में कोरोना के 265 नए मामले सामने आए, छह मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूरत में बुधवार को कोरोना वायरस के 265 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,666 हो गयी। नए मामलों की यह संख्या गुजरात के किसी भी जिले से अधिक है।
सूरत, दो सितंबर सूरत में बुधवार को कोरोना वायरस के 265 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,666 हो गयी। नए मामलों की यह संख्या गुजरात के किसी भी जिले से अधिक है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि सूरत में छह और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 824 हो गयी।
विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सूरत में 332 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद यहां स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 17,878 हो गयी है।
सूरत के 265 नए मामलों में से 176 शहर से हैं।
सूरत नगर निगम के अनुसार उसकी स्वास्थ्य टीमों ने अब तक उन इलाकों में 7.72 लाख लोगों का सर्वेक्षण किया है जहां से कोविड-19 मामले सामने आए हैं।
जिले में संक्रमण से उबरने की दर फिलहाल 83.6 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)