देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 2,604 नये मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 2,59,541 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड​​-19 के 2,604 नये मामले सामने आने से बुधवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,59,541हो गयी, जबकि संक्रमण के कारण 15 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 1,072 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 14 अक्टूबर ओडिशा में कोविड​​-19 के 2,604 नये मामले सामने आने से बुधवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,59,541हो गयी, जबकि संक्रमण के कारण 15 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 1,072 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के पृथक-वास केंद्रों से 1,511 मामले सामने आए, जबकि शेष मामलों का पता संपर्क ट्रेसिंग के दौरान चला।

यह भी पढ़े | MP Bye Poll Election 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों लिस्ट, प्रज्ञा ठाकुर का नाम नहीं.

राज्य की राजधानी भुवनेश्वर सहित पूरे खुर्दा जिले में 385 नए मामले सामने आए, जबकि अंगुल में 216 और कटक में 209 नए मामले सामने गए।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर कहा, ‘‘अस्पतालों में इलाज के दौरान पंद्रह कोविड​​-19 मरीजों के निधन की दुखद सूचना है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में ऑक्सफोर्ड में पढ़े मनीष बरियार चुनावी अखाड़े के बने ‘योद्धा’, मांग रहे वोट.

कटक में तीन मौतें हुई हैं, जबकि मौतें बालासोर, बौध, गंजाम, जाजपुर, खुर्दा, कालाहांडी, केंद्रपारा, कंधमाल, मयूरभंज, पुरी, रायगडा और सुंदरगढ़ जिलों में हुई है।

अकेले गंजाम जिले में अब तक 223 मौतें हो चुकी हैं, जबकि खुर्दा में 180 और कटक में 91 मौतें हुई हैं।

ओडिशा में अब कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 25,428 है, जबकि 2,32,988 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को हुई 42,167 जांच सहित राज्य में अब तक कुल 38.78 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड