देश की खबरें | ओडिशा में अभी तक 25 कोरोना योद्धाओं की मौत हुई : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ते हुए अभी तक 25 कोरोना योद्धाओं की मौत हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, पांच अगस्त ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ते हुए अभी तक 25 कोरोना योद्धाओं की मौत हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जिन कोरोना योद्धाओं की मौत हुई है वे कोविड-19 के लिए समर्पित अस्पतालों, कोविड देखभाल केन्द्रों, अस्थाई मेडिकल शिविरों और कोविड देखभाल गृहों में तैनात थे।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते हार्बर लाइव लाइन की सेवा बाधित: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक 225 मौतें हुई हैं जिनमें से 11.11 प्रतिशत (25) कोरोना योद्धा हैं।

कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखने का अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ‘‘राज्य में महामारी की शुरुआत होने बाद 150 दिनों से ज्यादा वक्त से ये लोग बिना आराम के काम कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Goa Government: गोवा पहुंचने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन का होम क्वारंटीन या फिर अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन.

राज्य में कोविड-19 का पहला मामला 15 मार्च को आया और संक्रमण से पहली मौत छह अप्रैल को हुई।

अतिरिक्त मुख्य सचिव - सह - विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने अपने ट्विटर पोस्ट में कहा ‘‘हमारी जान बचाने की कोशिश में, उनमें से 25 ने अपनी जान गंवा दी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\