एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार के 11 जिलों की 24.42 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के 11 जिलों की 24.42 लाख आबादी बाढ से प्रभावित हैं। इसके साथ ही 1,67,005 लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है।

देश की खबरें | बिहार के 11 जिलों की 24.42 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 27 जुलाई बिहार के 11 जिलों की 24.42 लाख आबादी बाढ से प्रभावित हैं। इसके साथ ही 1,67,005 लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 11 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया एवं सारण जिले के 93 प्रखंडों के 765 पंचायतों की 24,42,725 आबादी बाढ से प्रभावित हैं।

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना के 1134 नए मामले पाए गए: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बाढ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 703 सामूदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है।

दरभंगा जिला में सबसे अधिक 14 प्रखंडों के 154 पंचायतों की 887702 आबादी बाढ से प्रभावित हुई है। बिहार के बाढ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 25 टीमों की तैनाती की गयी है ।

यह भी पढ़े | Google ने अपने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, कोरोना संकट में जून 2021 तक कर सकेंगे वर्क फ्रॉम होम.

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश देते हुये कहा है कि बाढ़ प्रभावित जिलों में बाहर लाये जा रहे लोगों को अच्छे राहत शिविरों में बेहतर व्यवस्था के साथ रखा जाये।

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक नदी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं खगडिया में, कमला बलान नदी मधुबनी में, लालबकिया नदी पूर्वी चंपारण में, गंगा नदी भागलपुर में, अधवारा नदी सीतामढी में और खिरोई नदी दरभंगा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार सभी बाढ सुरक्षात्मक तटबंध सुरक्षित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).