COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 23,529 नए मामले, 311 और लोगों की मौत
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 23,529 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस सक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,39,980 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,77,020 रह गई, जो 195 दिन में सबसे कम है.
नयी दिल्ली, 30 सितंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 23,529 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस सक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,39,980 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,77,020 रह गई, जो 195 दिन में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 311 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,48,062 हो गई. देश में अभी 2,77,020 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.82 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 5,500 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.85 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 56,89,56,439 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,06,254 नमूनों की जांच बुधवार को की गई. यह भी पढ़ें : UP जीत रहा COVID से अपनी जंग, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 159 हुई, कोरोना मुक्त हुए कई जिले
दैनिक संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत है, जो पिछले 31 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.74 प्रतिशत है, जो पिछले 97 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है. अभी तक कुल 3,30,14,898 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 88.34 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

