एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 232 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 232 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 9,228 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 232 नए मामले
जियो

भोपाल, छह जून मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 232 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 9,228 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 15 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 399 हो गयी है।

यह भी पढ़े | हरियाणा: सोनाली फोगाट और मंडी सचिव दोनों के उपर दर्ज हुआ FIR, बीजेपी नेता के थप्पड़ मारने का VIDEO हुआ था वायरल.

यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में चार, उज्जैन में तीन, रतलाम और राजगढ़ में दो-दो और खरगोन, बुरहानपुर, धार, श्योपुर में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1274 नए मरीज पाए गए, 57 की मौत: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 153 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 62, भोपाल में 61, बुरहानपुर में 17, खंडवा में 15, खरगोन में 13, जबलपुर एवं सागर में 10—10, देवास में नौ लोगों की मौत हुई है।’’

अधिकारी ने बताया कि मंदसौर में आठ, नीमच में पांच, धार में चार, होशंगाबाद, एवं रायसेन में तीन—तीन, ग्वालियर, रतलाम, सतना, श्योपुर एवं सीहोर में दो—दो और आगर मालवा, अशोक नगर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, दतिया, झाबुआ, मंडला, मुरैना, राजगढ़, श्योपुर, टीकमगढ़ एवं उमरिया में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 51 नये मामले आये हैं, जबकि इन्दौर में 35, शाजापुर में 20, नीमच में 18, बुरहानपुर में 15, भिण्ड में 14, उज्जैन में 12, ग्वालियर में 10, देवास में आठ, सागर व रतलाम में सात-सात, राजगढ़ में छह, छतरपुर में पांच, श्योपुर में चार, खरगोन और गुना में तीन-तीन, खंडवा, धार, अनूपपुर में दो-दो तथा जबलपुर, मुरैना, मंदसौर, विदिशा, रीवा, शिवपुरी, शहडोल और सिंगरौली में एक-एक नये मरीज मिले हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,037 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2020 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).