देश की खबरें | जींद में 23 क्विंटल रसगुल्ला और 20 किलोग्राम पनीर जब्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, छह नवम्बर ‘सीएम लाइंग’ टीम ने शुक्रवार को नरवाना के राम नगर में रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा मार वहां तैयार किए गए लगभग 23 क्विंटल रसगुल्ला सील किया।

जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि राम नगर में एक मकान में रसगुल्ला बनाने से काम चल रहा था जिसकी सूचना उनकी टीम को लगी थी।

यह भी पढ़े | Maharashtra MLC Elections 2020: शिवसेना बनाएगी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को MLC, गवर्नर के पास भेजा नाम.

उन्होंने बताया कि फैक्टरी का मुआयना किया गया तो वहां भारी मात्रा में तैयार किया हुआ रसगुल्ला मिला, इसके अलावा 20 किला पनीर भी मौके से बरामद हुआ।

शर्मा ने बताया कि नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं,दो-तीन दिन में रिपोर्ट आएगी, तब तक फैक्टरी सील रहेगी।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: दो पाकिस्तानी आतंकवादी को मारे जाने के बाद आज एक आतंकी ने खुद को किया सरेंडर: 6 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि मिलावट की पुष्टि होने पर फैक्टरी के संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फैक्टरी के संचालक अवधेश ने अधिकारियों को बताया कि नरवाना शहर सहित आसपास क्षेत्र में उनके द्वारा हर रोज रसगुल्ले की आपूर्ति की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)