एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 23 और मरीजों की मौत , 1824 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 23 और लोगों की मौत हो गई तथा 1824 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 23 और मरीजों की मौत , 1824 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, आठ दिसंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 23 और लोगों की मौत हो गई तथा 1824 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 23 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7967 हो गई है।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 8 लोगों ने 9वीं क्लास की छात्रा से 13 दिनों तक किया रेप, आरोपी गिरफ्तार.

रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा चार मौत राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा कानपुर नगर, वाराणसी, शाहजहांपुर, बस्ती में दो-दो तथा प्रयागराज, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, जौनपुर, गोंडा, सोनभद्र, बिजनौर, फिरोजाबाद तथा बलरामपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1824 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, इसी अवधि में 2,111 लोग ठीक भी हुए हैं।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: जयपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने हालात पर पाया काबू.

सबसे ज्यादा 233 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में 187, मेरठ में 148, वाराणसी में 126 और गौतम बुद्ध नगर में 114 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,67,726 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 2,06,21,452 नमूनों की जांच हो चुकी है।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).