Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 8 लोगों ने 9वीं क्लास की छात्रा से 13 दिनों तक किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
देश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं. देश के हर राज्य में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं. प्रशासन और पुलिस इस तरह की वारदात पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश कर रही है. अक्सर खबरों की सुर्खियों में रेप जैसी घटना नजर आ जाती है. रेप जैसे घिनौने मामलों में भी पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा है. एक ऐसा ही दहला देने वाला मामला फिर से सामने आया है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर (Balrampur) जिले के राजपुर थाना (Rajpur Police Thana) क्षेत्र से एक छात्रा के साथ गैंगरेप (Gangrape) घटना सामने आई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 9वीं क्लास की छात्रा के साथ 8 लोगों ने दुष्कर्म किया. इन 8 दोषियों में से 6 ऐसे लोग हैं जो नाबालिग हैं.
बलरामपुर:- देश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं. देश के हर राज्य में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं. प्रशासन और पुलिस इस तरह की वारदात पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश कर रही है. अक्सर खबरों की सुर्खियों में रेप जैसी घटना नजर आ जाती है. रेप जैसे घिनौने मामलों में भी पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा है. एक ऐसा ही दहला देने वाला मामला फिर से सामने आया है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर (Balrampur) जिले के राजपुर थाना (Rajpur Police Thana) क्षेत्र से एक छात्रा के साथ गैंगरेप (Gangrape) घटना सामने आई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 9वीं क्लास की छात्रा के साथ 8 लोगों ने दुष्कर्म किया. इन 8 दोषियों में से 6 ऐसे लोग हैं जो नाबालिग हैं.
दरअसल पीड़ित 9वीं क्लास की छात्रा अपने सहेलियों से मिलने गई अम्बिकापुर थी. इस दौरान इस बात की जानकारी उसने न तो अपनी मां को दिया था और नहीं पिता को. पीड़िता जब अपने सहेलियों के पास जा रही थी तो उसकी मुलाकात गांधीनगर में एक युवक से हुई. जिसके बाद पीड़िता उस युवक के साथ चली गई. जहां पर मौके का फायदा उठाकर लड़की के साथ उस युवक ने रेप किया. उसके बाद उसने अपने साथियों को इस बात की जानकारी दी. Rajasthan: पति ने पत्नी पर कैंची से हमला कर ले ली जान, ससुर को कॉल कर बोला- तुम्हारी बेटी को मार दिया.
उसके बाद लड़की के साथ कुल आठ लोगों ने रेप किया. दूसरी तरफ पीड़िता के माता-पिता अपनी बेटी को गायब पाकर बदहवास हो गए. उन्होंने तलाश किया लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस में गुमशुदगी का मामल दर्ज करा दिया. तलाश के बाद पुलिस को पीड़ित लड़की मिल गई. जिसके उसने अपनी आपबीती पुलिस को बताई. पुलिस ने रेप और अपहरण के तहत मामल दर्ज कर लिया है. वहीं, सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें दो बालिग और 6 नाबालिग हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

