विदेश की खबरें | दक्षिणी मिस्र में एक बस के ट्रक को टक्कर मारने से 23 लोगों की मौत

मिन्या प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक यह हादसा मंगलवार को तड़के तब हुआ जब एक यात्री बस राजधानी काहिरा को देश के दक्षिणी हिस्से से जोड़ने वाले हाइवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई।

बयान के अनुसार, ट्रक चालक काहिरा से 220 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मलावी शहर में सड़क के किनारे अपने वाहन के टायर बदल रहा था कि इसी दौरान यह घटना हुयी ।

स्थानीय अधिकारियों द्वारा पोस्ट किए गए दृश्य के फुटेज में बस दिखाई दे रही है, जो आगे के आधे हिस्से में काफी क्षतिग्रस्त है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए कई एंबुलेंस को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, कम से कम 16 घायलों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)