मुंबई में ऑरकेस्ट्रा बार में छापेमारी में 23 गिरफ्तार, 13 महिलाओं को बचाया गया
मुंबई के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में कथित रूप से अवैध तरीके से चलाये जा रहे ऑर्केस्ट्रा बार में छापेमारी कर पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और 13 महिलाओं को वहां से बचा लिया है । पुलिस ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी .
मुंबई के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में कथित रूप से अवैध तरीके से चलाये जा रहे ऑर्केस्ट्रा बार में छापेमारी कर पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और 13 महिलाओं को वहां से बचा लिया है । पुलिस ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सामाजिक सेवा शाखा ने बार में बृहस्पतिवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे छापेमारी की जो पंत नगर में 90 फुट रोड पर स्थित है.
उन्होंने बताया कि महिलायें कथित रूप से बार में डांस रही थीं. अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के बाद वहां से कम से कम 13 महिलाओं को बचा लिया गया जबकि 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार किये गये लोगों में प्रबंधक, कैशियर, सात वेटर और 13 ग्राहक शामिल हैं. यह भी पढ़े: मुंबई: डांस बार पर पुलिस ने मारा छापा, तहखाने से 7 लड़कियों को छुड़ाया गया, 42 लोग गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड विधान समेत अन्य अधिनियमों की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी ने बतायसा कि पुलिस ने मौके से छापेमारी के दौरान कंप्यूटर उपकरण एवं 35,760 रुपये नकद बरामद किया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

