देश

मुंबई: डांस बार पर पुलिस ने मारा छापा, तहखाने से 7 लड़कियों को छुड़ाया गया, 42 लोग गिरफ्तार

मुंबई से सटे मीरा भायंदर (Mira Bhayander) इलाके में पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक एक गोवर्धन बार (Govardhan Bar) (अवैध आर्केस्ट्रा बार) से 7 लड़कियों को छुड़ाया. जिस बार में छापेमारी की गई वह भायंदर कस्बे के नया नगर पुलिस थाना क्षेत्र में है.

मुंबई: डांस बार पर पुलिस ने मारा छापा, तहखाने से 7 लड़कियों को छुड़ाया गया, 42 लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Twitter)

मुंबई से सटे मीरा भायंदर (Mira Bhayander)  इलाके में पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक एक गोवर्धन बार (Govardhan Bar) (अवैध आर्केस्ट्रा बार) से 7 लड़कियों को छुड़ाया. इन लड़कियों को तहखाने में छिपाकर रखा गया था. जिस बार में छापेमारी की गई वह भायंदर कस्बे के नया नगर पुलिस थाना क्षेत्र में है. यह छापेमारी रविवार तड़के की गई. इस छापेमारी में आर्केस्ट्रा बार मालिक, प्रबंधक और ग्राहकों सहित 42 लोगों को गिरफ्तार किया. छापेमारी में पुलिस ने 7 बार बालाओं को मौके से छुड़ाया.

यह छापेमारी आईपीएस अतुल कुलकर्णी (IPS Atul Kulkarni) द्वारा की गई. मौके से 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 11 ग्राहक, बार मैनेजर, कैशियर, वेटर आदि शामिल हैं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों पर आईपीसी (IPC) की धारा 308, 294, 114, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2018 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).