एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 216 नए मामले आए सामने, दो और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 216 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,54,320 हो गई है।

देश की खबरें | ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 216 नए मामले आए सामने, दो और मरीजों की मौत

ठाणे (महाराष्ट्र), तीन फरवरी ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 216 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,54,320 हो गई है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जिले में संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत हो जाने के बाद यहां कुल मृतक संख्या बढ़कर 6,160 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 2.42 प्रतिशत है।

जिले में अब तक कोरोना वायरस के 2,44,996 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और जिले में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 96.3 प्रतिशत हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना वायरस के 3,164 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 45,236 हो गए हैं, जिनमें से 1,198 मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).