देश की खबरें | 21 वर्षीय शेर की वृद्धावस्था के कारण मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार रात राहत केंद्र में रखे गए 21 वर्षीय शेर की वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, आठ नवंबर यहां स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार रात राहत केंद्र में रखे गए 21 वर्षीय शेर की वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि वन विहार में शनिवार रात राहत केंद्र में रखे गए नर सिंह शिवा की वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई। शिवा वन विहार में जम्बो सर्कस जयपुर राजस्थान से 18 मई, 2006 को लाया गया था। तब इसकी उम्र 7 वर्ष थी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को 17 रन से मैच हराया, अब फाइनल में मुंबई से होगा DC का मुकाबला: 8 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिवा की उम्र लगभग 21 वर्ष 6 माह थी। वर्ष 2006 एवं 2010 में 15 शेर जम्बो, जैमिनी तथा राजकमल सर्कस से वन विहार को प्राप्त हुए थे। शिवा अंतिम शेर था।

अधिकारी ने बताया कि वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. पूजा आचार्य एवं डॉ. सुनील तुमड़िया तथा सहायक स्टॉफ द्वारा शिवा का पोस्टमॉर्टम वरिष्ठ वनाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। शिवा की मृत्यु का प्रथम दृष्ट्या कारण वृद्धावस्था रहा।

यह भी पढ़े | बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान, बोले- 6 महीने में सुधर जाएं ममता दीदी के लोग, नहीं तो भेज देंगे श्मशान.

पोस्टमॉर्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\