एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 21 नवंबर : स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट ‘जय हिंद’ जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद स्वतंत्र भारत की सरकार ने अपना पहला डाक टिकट जारी किया, जिसकी कीमत तीन आना तय की गई। आज ही की तारीख पर उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म भी हुआ।

देश की खबरें | 21 नवंबर : स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट ‘जय हिंद’ जारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 नवम्बर देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद स्वतंत्र भारत की सरकार ने अपना पहला डाक टिकट जारी किया, जिसकी कीमत तीन आना तय की गई। आज ही की तारीख पर उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म भी हुआ।

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | दिल्ली: पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों को नगरोटा की घटना को लेकर विदेश मंत्रालय ने किया था तलब: 21 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1517 : दिल्ली के शासक सिकंदर लोधी द्वितीय का निधन।

यह भी पढ़े | बिहार: छठ महापर्व के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूरज को अर्पित की ‘उषा अर्घ्य’, सीएम नीतीश कुमार ने भी अपने आवास पर की पूजा-अर्चना.

1872 : कवि और स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म।

1921 : प्रिंस ऑफ वेल्स :जो बाद में :किंग एडवर्ड अष्टम कहलाए: बम्बई पहुंचे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देशभर में हड़ताल की।

1939 : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म।

1941 : गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म।

1947 : स्वतंत्रता के बाद साढे तीन आने कीमत का प्रथम भारतीय डाक टिकट ‘जय हिन्द’ जारी किया गया।

1962 : भारत-चीन सीमा विवाद में चीन ने संघर्षविराम की घोषणा की।

1963 : केरल के थुंबा क्षेत्र से पहला रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत।

1970 : भारतीय भौतिक विज्ञानी सी वी रमन का निधन।

2005 : रत्नासिरी विक्रमनायके दूसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने।

2019 : स्वीडन की 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).