Explosion at Pakistan Railway Station: पाकिस्तान में रेलवे स्टेशन पर विस्फोट में 21 लोगों की मौत, 46 घायल

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 21 लोग मारे गए और 46 अन्य घायल हो गए. मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई.

blast (img: pixabay)

इस्लामाबाद, 9 नवंबर : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 21 लोग मारे गए और 46 अन्य घायल हो गए. मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई. यह विस्फोट प्रांतीय राजधानी क्वेटा के रेलवे स्टेशन पर उस समय हुआ जब यात्री पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस के निर्धारित प्रस्थान से पहले प्लेटफॉर्म पर एकत्र हुए थे. क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुहम्मद बलूच ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह एक संभावित आत्मघाती हमला था. बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में हुआ. प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार बचाव और कानून प्रवर्तन टीम ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया तथा घायलों और मृतकों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है और घायलों के इलाज के लिए अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों को बुलाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक 46 घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान झूठ फैलाने से बाज आए, इससे तथ्य नहीं बदलेंगे : भारत

उन्होंने कहा कि विस्फोट से प्लेटफॉर्म की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई और धमाके की आवाज शहर के विभिन्न इलाकों में दूर-दूर तक सुनी गई. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा करते हुए इसे निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया एक भयावह कृत्य करार दिया तथा तत्काल जांच के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि आतंकवादी आम नागरिकों, मजदूरों, महिलाओं और बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं. बुगती ने कहा कि इन हमलों लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\