देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 203 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 12,798 तक पहुंच गई है।
भोपाल, 26 जून मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 12,798 तक पहुंच गई है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से चार और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 546 हो गई है।
मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन और धार में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 214 मौत इन्दौर में हुई हैं। उज्जैन में 69, भोपाल में 94, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 20, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
यह भी पढ़े | लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5 मापी गई: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोग पाए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,091 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

