देश की खबरें | लेह से 200 प्रवासी श्रमिक हवाई मार्ग से झारखंड लौटने को तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के 200 से अधिक प्रवासी कामगारों को अगले सप्ताह चार जत्थों में लेह से हवाई मार्ग से गृहराज्य वापस लाया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जियो

रांची, सात जून झारखंड के 200 से अधिक प्रवासी कामगारों को अगले सप्ताह चार जत्थों में लेह से हवाई मार्ग से गृहराज्य वापस लाया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य के संथाल परगना क्षेत्र के निवासी सभी प्रवासी वर्तमान में लेह के नुब्रा घाटी और चुनुथु घाटी इलाकों में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़े | अभिनेता सोनी सूद सीएम उद्धव ठाकरे से की मुलाकात: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, "सरकार सोमवार को सुबह 10 बजे और मंगलवार को सुबह 7.40 बजे 115 मजदूरों को और शुक्रवार-शनिवार को 93 मजदूरों को हवाईमार्ग से वहां से लाने के लिए काम कर रही है।"

इससे पहले 29 मई को वहां फंसे झारखंड के 60 मजदूरों को हवाई मार्ग से लाया गया था।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Research: आयुष मंत्रालय के सचिव ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधियों का ट्रायल अब तक कितना सफल.

बयान में कहा गया है, "इसके साथ ही सरकार लेह से कुल 268 प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने में सफल हो जाएगी।"

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी ओर से लद्दाख के उपायुक्त, सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों, कम लागत में हवाई सुविधा मुहैया कराने वाले स्पाइस जेट, इंडिगो और एयर एशिया जैसी विमानन कंपनियों तथा कुछ स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों को प्रवासियों को घर भेजने के लिए किए गए सामूहिक प्रयास के लिए धन्यवाद दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\