UP Fire Breaks: बदायूं में ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंगारी के कारण लगी आग में 200 घर हुए राख, एक व्यक्ति झुलसा
बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र के टप्पा जामनी गांव में बुधवार देर रात को आंधी के चलते ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे गांव के लगभग 200 घरों को अपने चपेट में ले लिया और पूरा गांव राख का ढेर तब्दील हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
बदायूं (उप्र), 22 मई : बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र के टप्पा जामनी गांव में बुधवार देर रात को आंधी के चलते ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे गांव के लगभग 200 घरों को अपने चपेट में ले लिया और पूरा गांव राख का ढेर तब्दील हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक गांव के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचा ली लेकिन एक व्यक्ति आग में झुलस कर घायल हो गया और सैकड़ों की संख्या में पालतू पशु जलकर मर गए. झुलसे व्यक्ति को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है.
पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कर शुरू कराया. हालांकि, दमकल की गाड़ियां जब तक गांव पहुंचीं तब तक पूरा गांव राख में तब्दील हो चुका था. जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि तेज आंधी की वजह से यह हादसा हुआ है. पुलिस प्रशासन दमकल, मेडिकल की सारी टीम और एम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं. यह भी पढ़ें : VIDEO: बेंगलुरु में SBI मैनेजर ने कन्नड़ बोलने से किया इनकार, माफी के बाद भी ट्रांसफर; मामले में बैंक ने जारी किया आधिकारिक बयान
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है. एक व्यक्ति सामान्य रूप से झुलस गया है. हालांकि बड़ी संख्या में जानवरों की मौत होने की बात कही जा रही है इस नुकसान का जल्द से जल्द मूल्यांकन करके प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाया जाएगा जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी मदद दी जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

