देश की खबरें | भोपाल में 20 वर्षीय दलित युवती से बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 20 वर्षीय एक अविवाहित दलित युवती से उसके परिचित द्वारा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, चार अक्टूबर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 20 वर्षीय एक अविवाहित दलित युवती से उसके परिचित द्वारा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बैरागढ़ की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अंतिमा समाधिया ने रविवार को बताया कि देव सिंह राठौर (40) को 20 वर्षीय युवती के साथ शनिवार रात को करीब साढ़े आठ बजे बलात्कार करने के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | Bairagarh Rape: मध्य प्रदेश के बैरागढ़ में युवती को बंधक बनाकर किया गया रेप, तीन गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि इस मामले में राठौर के उन दो साथियों कालू उर्फ गिरधर तनवानी (34) एवं आकाश मालवीय (21) को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने इस दुष्कृत्य में उसकी मदद की थी।

अंतिमा ने बताया कि थाना बैरागढ़ में सूचक की रिपोर्ट पर शनिवार-रविवार की रात्रि 01:17 बजे इस युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: JDU का LJP से सवाल- यह कैसा वैचारिक मतभेद है? लोकसभा चुनाव साथ लड़ते हैं और विधानसभा चुनाव में मतभेद की बात करते हैं.

उन्होंने कहा कि इसके बाद रात्रि लगभग ढाई बजे गुमशुदा थाने पर उपस्थित हुई और उसने पुलिस को बताया कि उसे कुछ काम से जाना था, इसलिए परिचित देव सिंह की एक्टिवा मांग कर ले गई थी।

अंतिमा ने बताया कि पीड़िता के अनुसार जब वह एक्टिवा वापस करने गई तो देव सिंह उसे जबरदस्ती छत पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। देव सिंह के दो दोस्तों ने भी उसे छत पर ले जाने में आरोपी का सहयोग किया।

उन्होंने कहा कि थाना बैरागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार), 323, 506 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रावत धीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\