देश

Bairagarh Rape: मध्य प्रदेश के बैरागढ़ में युवती को बंधक बनाकर किया गया रेप, तीन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बैरागढ़ से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.

Bairagarh Rape: मध्य प्रदेश के बैरागढ़ में युवती को बंधक बनाकर किया गया रेप, तीन गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैरागढ़ (Bairagarh) से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी पीड़िता का परिचित है. उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले युवती का अपहरण किया और फिर सूनी इमारत में लेकर जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. मामले में पुलिस जांच जारी है. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा, "थाना बैरागढ़ में एक संवेदनशील मामला सामने आया जिसमें एक युवती ने शिकायत दर्ज की है कि उसके एक परिचित ने उसके साथ बलात्कार किया. 2 लोगों द्वारा आरोपी की मदद की गई. पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है."

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की है. पीड़िता एक दुकान पर काम करती है और जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने युवती की तलाश शुरु की और उस दुकान पर पहुंची जहां लड़की काम करती है. दुकान पर पता चला कि लड़की एक व्यक्ति को उसकी एक्टिवा लौटाने के लिए गई है. इसके बाद लड़की बैरागढ़ के 12 नंबर कैंपस के पास एक निर्माणाधीन मकान में बदहवास हालत में बंधक मिली थी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी को पहचानती है.  यह भी पढ़ें | हाथरस के बाद मध्य प्रदेश में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस.

पीड़िता ने बताया कि उसने काम के सिलसिले में शनिवार को आरोपी से एक्टिवा ली थी. रात 9 बजे के आस-पास वह एक्टिवा लौटाने गई थी. वहां आरोपी के साथ उसके अन्य 2 साथी भी थे जिन्हें वह नहीं जानती थी. आरोपी ने लड़की से कहा कि उसके पैसे गिर गए हैं. अंधेरे में दिख नहीं रहे हैं. टॉर्च दिखा दो. पीड़िता ने बताया कि जैसे ही मैं टॉर्च दिखाने लगी तो उसके दोनों दोस्तों ने मुझे पकड़ लिया और कमरे के अंदर कर दिया. वहां आरोपी ने मेरे साथ मारपीट करके दुष्कर्म किया और उसके दोनों साथी बाहर बैठकर पहरा देते रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).