देश

Minor Girl Gang-Raped in MP, Khargone: हाथरस के बाद मध्य प्रदेश में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की घटना के बाद पूरा देश आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग कर रहा है. लेकिन उसके बाद भी देश के भीतर ऐसी घिनौनी घटनाओं पर विराम लगता नजर नहीं आ रहा है. यूपी से सटे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां पर खरगोन जिले (Khargone) के मारूगढ़ में तीन आरोपियों की एक नाबालिक के साथ खेत में गैंगरेप ( Gang-Raped) की वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल घटना से जुड़े आरोपियों के गिरफ्तारी से जुड़ी खबर अब तक सामने नहीं आ आई है.

Minor Girl Gang-Raped in MP, Khargone: हाथरस के बाद मध्य प्रदेश में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
रेप/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की घटना के बाद पूरा देश आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग कर रहा है. लेकिन उसके बाद भी देश के भीतर ऐसी घिनौनी घटनाओं पर विराम लगता नजर नहीं आ रहा है. यूपी से सटे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां पर खरगोन जिले (Khargone) के मारूगढ़ में तीन आरोपियों की एक नाबालिक के साथ खेत में गैंगरेप ( Gang-Raped) की वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल घटना से जुड़े आरोपियों के गिरफ्तारी से जुड़ी खबर अब तक सामने नहीं आ आई है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 साल की किशोरी अपने भाई के साथ खेत की रखवाली कर रही थी. उसी दौरान तीन लोग वहां पर पानी पिने के लिए आए. जिसके बाद उन्होंने पीड़िता को अपने साथ जबरन खेत में ले गए. इस दौरान लड़की के भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसपर जानलेवा हमला किया. जिसके बाद आरोपियों में लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद वहां से फरार हो गए. यह भी पढ़ें:- Hathras Gangrape Case: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर, केस की जांच CBI या SIT से कराने की मांग.

ANI का ट्वीट:- 

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलरामपुर (Balrampur) के हाथरस गैंगरेप में भीएक युवती के साथ गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया हैं. यहां एक 22 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसकी मौत हो गई. परिवार वाले पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस घटना ने सभी को झकझोर रख दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).