देश की खबरें | ओडिशा में नाबालिग लड़की से बलात्कार के जुर्म में व्यक्ति को 20 साल की जेल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कटक की एक पोक्सो अदालत ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के जुर्म में सोमवार को एक व्यक्ति को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
कटक, पांच अक्टूबर ओडिशा में कटक की एक पोक्सो अदालत ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के जुर्म में सोमवार को एक व्यक्ति को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
अदालत ने दोषी पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: गैंगरेप केस में यूपी पुलिस सख्त, मामले को लेकर दर्ज की 19 FIR.
जाजपुर जिले के निवासी दोषी करुनकर कंडी (30) को कटक जिले के एक गांव की 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में अप्रैल 2014 में गिरफ्तार किया गया था।
यह घटना 21 अप्रैल 2014 की है। उस वक्त लड़की अपने एक रिश्तेदार के घर गई हुई थी। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी।
किशोरी ने कटक में अपने घर लौटकर आपबीती अपनी मां को सुनाई जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई।
पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) अदालत ने घर में अवैध तरीके से घुसने के जुर्म में भी दोषी को पांच साल के कठोर कारावास और एक हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई और धमकाने के मामले में दो साल की सजा सुनाई है।
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

