देश की खबरें | सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 197 महिलाएं उत्तीर्ण हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2019 में उत्तीर्ण होने वाले 829 प्रतिभागियों में 197 महिलाओं ने अपना स्थान बनाया । अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 5 अगस्त देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2019 में उत्तीर्ण होने वाले 829 प्रतिभागियों में 197 महिलाओं ने अपना स्थान बनाया । अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होने वली महिलाओं की संख्या वर्ष 2018 की तुलना में थोड़ी अधिक है।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते मुंबई पुलिस का अनुरोध, लोग घरों से बाहर ना निकलें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित सिविल सेवा परीक्षा 2019 के जरिये 829 प्रतिभागी चुने गए जिसमें 632 पुरूष और 197 महिला शामिल हैं ।

सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ था ।

यह भी पढ़े | Goa Government: गोवा पहुंचने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन का होम क्वारंटीन या फिर अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन.

परीक्षा में आईआरएस अधिकारी प्रदीप सिंह ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया जबकि प्रतिभा वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । जतिन किशोर को सिविल सेवा परीक्षा 2019 में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ ।

वर्ष 2018 के सिविल सेवा परीक्षा में 759 प्रतिभागी उत्तीर्ण हुए थे जिसमें 577 पुरूष और 182 महिलाएं शामिल थी।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) पिछले कुछ वर्षो से सिविल सेवा परीक्षा के लिये अपनी अधिसूचना में कहता रहा है, ‘‘ सरकार महिला कार्यबल के लिए प्रयासरत है जो लैंगिक संतुलन को प्रदर्शित करती है और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिये प्रेरित करती है। ’’

सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती है जिसमें प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होता हैं. इसमें चयनित उम्मीदवार प्रतिष्ठित लोक सेवा में योगदान करते हैं ।

यूपीएससी के अनुसार, कुल 829 प्रतिभागियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य सिविल सेवाओं के लिए अनुशंसा की गई है। कुल उत्तीर्ण प्रतिभागियों में 304 सामान्य श्रेणी, 78 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), 251 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 129 अनुसूचित जाति, 67 अनुसूचित जनजाति श्रेणी के हैं । 182 अन्य प्रतिभागियों को आरक्षित (रिजर्व) सूची में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\