फरीदाबाद (हरियाणा), 26 सितम्बर फरीदाबाद में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस एक और संक्रमित की मौत होने के साथ जिले में इस महामारी में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 213 हो गई है।
वहीं, इस अवधि में कोविड-19 के 195 नये मरीज सामने आने के साथ जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,121 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि शनिवार को 294 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई।
उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत के अनुसार शनिवार को कोरोना वायरय के संक्रमण की वजह से सेक्टर-86 के रहने वाले 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 19,121 है जिनमें से 17,492 मरीज ठीक हो चुके हैं।
डॉ.रामभगत ने बताया कि जिले में 376 मरीजों अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 1,040 संक्रमित घर में ही एकांतवास में रहकर इलाज करा रहे हैं। इस प्रकार जिले में कुल 1,416 मरीज उपचाराधीन हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार को 43 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि नौ मरीजों को गंभीर हालत होने की वजह से वेंटीलेटर पर रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 90.1 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों की संख्या दो गुनी होने की अवधि 85.3 दिन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY