एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 187 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 187 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 12,448 हो गयी है।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 187 नए मामले

भोपाल, 24 जून मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 187 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 12,448 हो गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 534 हो गयी है।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadlines Extended: कोरोना संकट के बीच सीबीडीटी ने दी बड़ी राहत, आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में पांच और इंदौर में चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 207 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 69, भोपाल में 91, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 19, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में पश्चिम बंगाल, ममता सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया, पहले ही तरह स्कूल-कॉलेज के साथ मेट्रो-रेल सेवाएं रहेंगी बंद.

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,119 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).