एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,856 नए मामले, 36 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,856 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,40,249 हो गए।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,856 नए मामले, 36 और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे/ईटानगर/रांची, 11 सितम्बर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,856 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,40,249 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि जिले में 32 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,842 हो गई।

यह भी पढ़े | COVID-19 Update: भारत के इन 3 राज्यों में 48 फीसदी कोरोना के एक्टिव केस, रिकवरी में भी सबसे आगे.

जिले में पिछले 10 दिनों में संक्रमण के मामले 1,25,352 से बढ़कर 1,40,249 हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 85.54 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.74 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Odisha: गजपति में 1000 किलोग्राम गांजा पुलिस ने किया जब्त, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार.

वहीं अरुणाचल प्रदेश में 127 नए मामले सामने आने के संक्रमण के मामले बढ़कर 5,672 हो गए। नए मामलों में 14 सुरक्षा कर्मी भी शामिल है।

राज्य के निगरानी अधिकारी एल. जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी 1,658 मरीजों का इलाज जारी है और 4,005 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अभी तक वायरस से नौ लोगों की मौत भी हुई है।

इस बीच, झारखंड में जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 1,182 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 58,079 हो गए। वहीं पांच और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 517 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).