COVID-19 Update: भारत के इन 3 राज्यों में 48 फीसदी कोरोना के एक्टिव केस, रिकवरी में भी सबसे आगे
कोरोना से जंग | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 96,551 कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस अवधि में 1,209 पीड़ितों ने दम तोड़ दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डाले तो देश के कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 74 फीसदी मामले नौ सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में हैं. जबकि कुल सक्रिय मामलों में 48 फीसदी से अधिक केस महज तीन राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से सामने आए है.

देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,43,480 है. कुल सक्रिय मामलों में 74 फीसदी से अधिक मामले नौ सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से आए हैं. महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का फिलहाल कुल सक्रिय मामलों में 48 फीसदी का योगदान है. अकेले महाराष्ट्र से 23,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि आंध्र प्रदेश ने इस सूची में 10,000 से अधिक मामलों का योगदान दिया है. Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 23,446 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के करीब

महाराष्ट्र इस सूची में 2,60,000 से अधिक सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि उसके बाद कर्नाटक में एक लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं. नए मामलों में लगभग 57 प्रतिशत मामले केवल पांच राज्यों से सामने आए हैं. ये वही राज्य हैं, जो नए ठीक हुए रोगियों के मामलों में भी 60 प्रतिशत योगदान दे रहे.

COVID-19 अपडेट:

राज्‍य/ केन्‍द्र शासित प्रदेश का नाम सक्रिय मामले पुष्‍ट मामले संचयी ठीक हुए /अस्‍पताल से छुट्टी किए/ स्‍थानांतरित मामले संचयी मौत
11.09.2020 के अनुसार 11.09.2020 के अनुसार 10.09.2020 के अनुसार कल के बाद बदलाव 11.09.2020 के अनुसार 10.09.2020 के अनुसार कल के बाद बदलाव 11.09.2020 के अनुसार 10.09.2020 के अनुसार कल के बाद बदलाव
कुल मामले 943480 4562414 4465863 96551 3542663 3471783 70880 76271 75062 1209
1 महाराष्ट्र 261798 990795 967349 23446 700715 686462 14253 28282 27787 495
2 कर्नाटक 101556 430947 421730 9217 322454 315433 7021 6937 6808 129
3 आंध्र प्रदेश 97338 537687 527512 10175 435647 425607 10040 4702 4634 68
4 उत्तर प्रदेश 66317 292029 285041 6988 221506 216901 4605 4206 4112 94
5 तमिलनाडु 48482 486052 480524 5528 429416 423231 6185 8154 8090 64
6 तेलंगाना 32195 152602 150176 2426 119467 117143 2324 940 927 13
7 ओडिशा 30529 139121 135130 3991 108001 105295 2706 591 580 11
8 असम 29690 135805 133066 2739 105701 103504 2197 414 396 18
9 छत्तीसगढ़ 29332 55680 52932 2748 25855 24414 1441 493 477 16
10 केरल 26292 99266 95917 3349 72578 70917 1661 396 384 12
11 दिल्ली 25416 205482 201174 4308 175400 172763 2637 4666 4638 28
12 पश्चिम बंगाल 23377 193175 190063 3112 166027 162992 3035 3771 3730 41
13 मध्य प्रदेश 18433 81379 79192 2187 61285 59850 1435 1661 1640 21
14 हरियाणा 18332 85944 83353 2591 66705 65143 1562 907 882 25
15 पंजाब 18088 72143 69684 2459 51906 50558 1348 2149 2061 88
16 गुजरात 16198 109465 108133 1332 90103 88688 1415 3164 3149 15
17 राजस्थान 15702 97376 95736 1640 80482 79450 1032 1192 1178 14
18 झारखंड 15447 58079 56897 1182 42115 40659 1456 517 512 5
19 बिहार 15239 153568 152192 1376 137544 135791 1753 785 775 10
20 जम्मू और कश्मीर (यूटी) 14074 49134 47542 1592 34215 33871 344 845 832 13
21 उत्तराखंड 9106 28266 27211 1055 18783 18262 521 377 372 5
22 त्रिपुरा 7383 17811 17252 559 10255 9993 262 173 173 0
23 गोवा 5030 22890 22251 639 17592 17156 436 268 262 6
24 पुडुचेरी 4794 18536 18084 452 13389 12967 422 353 347 6
25 हिमाचल प्रदेश 2723 8466 8147 319 5677 5597 80 66 63 3
26 चंडीगढ़ 2573 6987 6704 283 4331 4140 191 83 80 3
27 अरुणाचल प्रदेश 1658 5672 5545 127 4005 3906 99 9 9 0
28 मणिपुर 1633 7470 7362 108 5793 5548 245 44 40 4
29 मेघालय 1434 3296 3197 99 1842 1823 19 20 19 1
30 नगालैंड 834 4636 4375 261 3792 3787 5 10 10 0
31 लद्दाख (यूटी) 775 3177 3142 35 2366 2329 37 36 35 1
32 मिजोरम 583 1333 1192 141 750 750 0 0 0 0
33 सिक्किम 532 2009 1989 20 1470 1429 41 7 7 0
34 दादरा और नगर हवेली 294 2671 2643 28 2375 2346 29 2 2 0
35 अंडमान –निकोबार द्वीप समूह 293 3465 3426 39 3121 3078 43 51 51 0
36 लक्षद्वीप 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,209 मौतें दर्ज की गई हैं. बीते हुए कल में महाराष्ट्र में 495 लोगों की मौत, कर्नाटक में 129 और उत्तर प्रदेश में 94 मौतें दर्ज की गईं. जबकि इससे एक दिन पहले कुल 1,172 पीड़ितों की मौत हुई थी. जिसमें से अकेले महाराष्ट्र में 380 लोगों की मौत के साथ 32 फीसदी मौते दर्ज की गईं. जबकि कर्नाटक से 128 तथा तमिलनाडु से 78 मौतें दर्ज की गईं. वहीं कुल मौतों में से पांच राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 69 फीसदी मौतें हुई थी.