देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 184 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 184 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 13,370 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 29 जून मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 184 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 13,370 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 564 हो गयी है।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार और सागर, ग्वालियर एवं खरगोन में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 226 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 70, भोपाल में 94, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 21, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
यह भी पढ़े | चीन पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चाइनीज ऐप्स बैन- यहां देखें पूरी लिस्ट.
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,095 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

