Sri Lanka Cricket Contract: श्रीलंका के 18 क्रिकेटरों ने केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

श्रीलंका के 18 क्रिकेटरों ने शुक्रवार को पांच महीने के लिये केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किये जो साल के अंत में समाप्त हो जायेगा लेकिन पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज इनमें शामिल नहीं हैं.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: ICC)

कोलंबो, 20 अगस्त: श्रीलंका के 18 क्रिकेटरों ने शुक्रवार को पांच महीने के लिये केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किये जो साल के अंत में समाप्त हो जायेगा लेकिन पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज इनमें शामिल नहीं हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने घोषणा की कि ‘‘खिलाड़ियों ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा तकनीकी सलाहकार समिति के साथ मिलकर तैयार किये गये और पूर्व में प्रस्तावित अनुबंध पर बिना किसी हिचक के हस्ताक्षर किये.’’

श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार, ‘‘18 खिलाड़ियों ने अनुबंधों पर हस्ताक्षर किये जो एक अगस्त 2021 से प्रभावी होगा. नया अनुबंध पांच महीने के लिये होगा और 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हो जायेगा.’’ तीन खिलाड़ी - धनुष्का गुणतिलक, निरोशन डिकवेला और कुसल मेंडिस - इस समय प्रतिबंध झेल रहे हैं जिससे उनके नाम पर विचार नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का बड़ा खुलासा, कहा- Sachin Tendulkar से नहीं बल्कि इस खिलाड़ी से लगता था सबसे ज्यादा डर

मैथ्यूज के संबंध में श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, ‘‘एंजेलो मैथ्यूज इस समय चयन के लिये उपलब्ध नहीं है, इसलिये वह उन खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे जिनके सामने अनुबंध रखा गया.‘‘ इसमें कहा गया, ‘‘इसुरू उडाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट