देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में सैनिक समेत 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल मामले 1102 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में सेना के एक जवान और चार साल की बच्ची सहित बुधवार को 18 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1102 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिमला,आठ जुलाई हिमाचल प्रदेश में सेना के एक जवान और चार साल की बच्ची सहित बुधवार को 18 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1102 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में अब तक इस संक्रमण के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | देश के व्यस्त रूटों पर जल्द दौड़ेंगी 151 प्राइवेट हाईस्पीड ट्रेनें, रेलवे ने पेश किया खाका.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने बताया कि राज्य में पुष्ट हुए संक्रमण के 1102 मामलों में से 820 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 13 राज्य से बाहर जा चुके हैं। फिलहाल 257 मरीज इलाजरत हैं ।

नए मामलों में कांगड़ा के सात लोग, सोलन के छह, ऊना से दो और सिरमौर, हमीरपुर और मंडी का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि कांगड़ा में कोविड-19 के नए मरीजों में चार साल की एक बच्ची और सेना का एक जवान शामिल है।

कांगड़ा में कोविड-19 के सर्वाधिक 67 संक्रमित मरीज इलाजरत हैं जबकि हमीरपुर में 54, किन्नौर में 27, उना में 28, सोलन में 31, बिलासपुर में 11, चंबा में 10, शिमला और मंडी में नौ-नौ, सिरमौर में पांच, लाहौल-स्पीति में चार और कुल्लू में दो मरीज इलाजरत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\